सिंगरौली : बैढ़न कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।पुलिस के अनुसार मामला कोतवाली बैढ़न थाना क्षेत्र का है। फरियादी जयप्रसाद खरे ने 22 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज मोहल्ला बैढ़न स्थित उनके घर के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर क्रमांक यूपी 64 आर 6301 अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जहां गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। पूछतांछ में ग्राम बनौली निवासी दीपक उर्फ भूरा वर्मा उम्र 19 वर्ष तथा बैढ़न निवासी शिवम उर्फ छोटे सोनकर उम्र 19 वर्ष ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में उनि सज्जन सिंह, प्रआर रवि सिंह, आर अजीत सिंह परिहार, अंकित सिंह चौहान, बृजेंद्र धाकड़ एवं रिंकू धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
