बाइकों में भिड़ंत, दो घायल

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत कैमोरी के पास बाइकों में भिड़ंत हो गई जिसमेें दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को राहुल पटेल 21 वर्ष निवासी ग्राम उजरौड पाटन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं राहुल लोधी, हनुमत पटेल, एवं गोविंद सिंह सभी मटर तोडने के लिये ग्राम कैमोरीहार आये थे, मटर तोडऩे के बाद चारों वापस उजरौड जा रहे थे.

वह एवं राहुल लोधी एक मोटर सायकिल एवं हनुमत एवं गोविंद दूसरी मोटर सायकिल में थे, शाम 4 बजे जैसे ही ग्राम कैमोरी के पास मोड पर पहुंचे तभी कटंगी की ओर से आ रही मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 34 जेड एफ 1865 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये हनुमत की मोटर सायकिल में टक्कर मार दी जिससे हनुमत एवं गोंिवद मोटर सायकिल सहित गिर गये दोनों को चोटें आ गयी।

Next Post

यूजीसी एक्ट के विरोध में पुतला दहन

Wed Jan 28 , 2026
जबलपुर: यूजीसी में अनुजा/जजा वर्ग एवं सामान्य जाति के छात्रों के बीच भेदभाव को लेकर बने नये कानून यूजीसी एक्ट के विरोध में चुंगी नाका में मप्र छात्र संगठन ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि नये यूजीसी एक्ट में आरक्षित वर्ग […]

You May Like