जबलपुर: यूजीसी में अनुजा/जजा वर्ग एवं सामान्य जाति के छात्रों के बीच भेदभाव को लेकर बने नये कानून यूजीसी एक्ट के विरोध में चुंगी नाका में मप्र छात्र संगठन ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।छात्र संघ के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि नये यूजीसी एक्ट में आरक्षित वर्ग को एकतरफा लाभ दिया गया है, जिससे अनारक्षित वर्ग के छात्रों में असंतोष व्याप्त है साथ ही एक्ट में जो दण्ड का प्रावधान किया गया है वह भी एकतरफा आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए है। ऐसा एक्ट लाकर छात्रों में जातिवाद की भावना को बल दिया जा रहा है।
जिसको लेकर मप्र छात्र संगठन ने आईटीआई के पास चुंगी नाका में यूजीसी का पुतला दहन किया, जिसमें अभिषेक पाण्डेय, आकाश खरे, जतिन कनौजिया, कृष्णा तिवारी, अंश तिवारी, सुमित सिंह, उत्कर्ष मिश्रा, अभिनव सिंह, हर्ष तिवारी, सागर तिवारी, अद्भुत, मनोज, वृन्द मेहरा आदि सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
