4 जुलाई को नीमच आ सकते हैं गृह मंत्री अमित शाह, सीआरपीएफ कार्यक्रम में होंगे शामिल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार 

नीमच। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 जुलाई को नीमच दौरे पर आ सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। गृह मंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल तेज हो गई है।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री कार्यालय या जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।यदि यह दौरा तय होता है तो हाल के वर्षों में नीमच में होने वाले सबसे महत्वपूर्ण वीवीआईपी दौरों में से एक माना जाएगा। गृह मंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

Next Post

सोन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत 

Thu Jun 25 , 2026
सीधी। जिले के सिहावल क्षेत्र के केतकिन घाट में गुरुवार सुबह सोन नदी में नहाने गए दो युवक लापता हो गए। एसडीआरएफ की टीम को सर्चिंग में एक युवक का शव मिला है। आरंभ से ही आशंका जताई जा रही है कि दोनों नदी में डूब गए हैं। घटना के […]

You May Like