तेजी से बढ़ते UPI पेमेंट सिस्टम को देखते हुए कंपनी ने इसे UPI से लिंक करने की सुविधा भी दी है। ग्राहक इसे अपने UPI अकाउंट से जोड़कर आसानी से भुगतान कर सकेंगे।
Google Pay Credit Card: गूगल ने आखिरकार अपना पहला ग्लोबल क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि इसे सबसे पहले भारत में पेश किया गया है। Google ने भारत में Flex by Google Pay नाम से नया डिजिटल क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह UPI की तरह आसान है। लेकिन क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा देता है। अब QR कोड स्कैन करके या ऑनलाइन पेमेंट करते समय यूजर्स बिना फिजिकल कार्ड के क्रेडिट से पेमेंट कर सकेंगे। एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ पेश किया गया यह नया फीचर न सिर्फ तुरंत पेमेंट की सुविधा देता है बल्कि हर पेमेंट् पर रिवॉर्ड भी ऑफर करता है।
तेजी से बढ़ते UPI भुगतान सिस्टम को देखते हुए कंपनी ने इसे UPI से लिंक करने की सुविधा भी दी है। यानी ग्राहक इस कार्ड को अपने UPI अकाउंट से जोड़कर दुकानों और व्यापारियों को आसानी से भुगतान कर सकेंगे। नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के रुपे नेटवर्क पर काम करने वाले इस कार्ड को यूजर्स यूपीआई से जोड़ सकेंगे।
