
ग्वालियर। थाटीपुर स्थित सोहम हॉस्पिटल में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने जबरदस्त हंगामा कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा एक के बाद एक तीन लगातार इंजेक्शन देने से बुजुर्ग की मौत हुई है। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र के मयूर मार्केट का है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू करने में जुटी हुई है।
