बोलेरो वाहन पलटने से नौ लोग घायल

सिवनी। उगली पुलिस थाना की हिर्री नदी के पुल के पास गत दिवस एक चौपाया बोलेरो वाहन एम पी 50 बी सी 0297 रंग सिल्वर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी जानकारी प्रत्यक्षदर्शियों ने 108 को दी जाकर उसकी मदद से घायलों को सिविल अस्पताल केवलारी में उपचार के लिए भेजा, जहां पर एक बुजुर्ग घायल व्यक्ति ने जानकारी दिया कि हम लोग बरघाट विधानसभा के अंतर्गत इंदौरी आस्टा के निवासी हैं, और सामाजिक बैठक मरारी समाज का कार्यक्रम सरेखा कला में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी हमारा वाहन अनियंत्रित होकर हिर्री नदी के पास पलट गया सभी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल केवलारी में किया जा रहा है, समाचार लिखे जाने तक सभी लोग सुरक्षित हैं. सुरक्षा के दृष्टीकोण से रेलिंग विहीन है, कुछ पुल… पुलिस थाना उगली क्षेत्रांतर्गत कुछ पुलिया में रैलिंग ना होने से भी दुर्घटनायें होती है,सुरक्षा के दृष्टिकोण से ही नदी के पुल की रेलिंग और टर्निंग में किसी प्रकार के कोई सुरक्षा के पुख्क्ता इंतजाम नहीं है, आए दिन इस स्पाट पर वाहन दुर्घटना की खबरें आम हो गई है. उक्त घटना के संदर्भ में थाना उगली के अधिकारी जांच कर रहे हैं.

Next Post

डॉ राकेश सिंह कुशवाह को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विवि का कुलगुरु नियुक्त किया गया 

Mon Dec 1 , 2025
छतरपुर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर के नए कुलगुरु के रूप में डॉ. राकेश सिंह कुशवाह की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति 1 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह निर्णय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 28 नवंबर को […]

You May Like