
सीहोर।सीवन नदी के महिला घाट पर प्रात:काल चार बजे से भोजपुरी समाज के लोग व अन्य लोग एकत्रित हुए. नदी किनारे बैठकर व्रतियों ने सूर्य भगवान व छठी मैया की गीत गाकर जनमानस स्वस्थ्य रखने व कल्याण करने की कामना की.
इस बार भोजपुरी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी छठ महापर्व को विधिविधान से किया. समाज के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार झा ने बताया जैसे ही भगवान सूर्यदेव उदयमान होने लगे, वैसे ही सूर्य देव की आरती की गई. तत्पश्चात उनको अध्र्य दिया गया. महिलाओं ने एक दूसरे के नाक से लेकर कपाल तक एक दूसरे को सिन्दुर पहनाया गयातत्पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसादी का वितरण भी किया गया. इस बार की छठ पूजा की विशेष बात यह रही कि बिहार से आए पांच परिवारके लोगों ने रात भर नदी किनारे स्थित शंकर भगवान के मंदिर में दीप जलाकर व छठी माई के गीत गाकर रतजगा किया.
