भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बैण्डरी विषय की परीक्षा हुई

भोपाल।माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो रही है. मंगलवार को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, एनिमल हस्बैण्डरी विषय की परीक्षा हुई. विभाग के पीआरओ मुकेश मालवीय ने परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी साझा की है.

उन्होंने ने बताया कि मंगलवार को सम्पन्न हुई परीक्षा में प्रदेश के जिला भिण्ड-1, दमोह-1, इन्दौर-1, भोपाल-1, ·टनी-2, सिवनी-1 नकल प्रकरण निरीक्षण दल द्वारा बनाए गए. टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का समय प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है.

भोपाल के शासकीय नवीन उत्कृठ विद्यालय, शा.राजाभोज उत्कृठ विद्यालय सहित परीक्षा ·केंद्रो पर समयानुसार सुबह के 8. 30 बजे से ही परिक्षार्थीयों की तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. मंगलवार के दिन हुई परीक्षा को लेकर बच्चों ने अपने बेहतर हो रहे पेपर पर जानकारी भी साझा की.

Next Post

श्रीलंका ने ‘एक समृद्ध देश - एक सुंदर जीवन’ के राष्ट्रीय नीति ढांचे को अपनाया

Tue Mar 4 , 2025
कोलंबो,04 मार्च (वार्ता) श्रीलंका सरकार ने सत्तारुढ़ नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के नीति सूत्र ‘एक समृद्ध देश – एक सुंदर जीवन’ को राष्ट्रीय नीति ढांचे के रूप में अपनाने को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट प्रवक्ता नलिंडा जयतिसा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि […]

You May Like