मजदूरी कर लौट रही महिला की गला रेतकर नृशंस हत्या, देवर पर गहराया शक

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बामौरकला में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। फसल कटाई की मजदूरी कर घर लौट रही 32 वर्षीय प्रीति केवट की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का शव खेत के पास खून से लथपथ हालत में मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतका प्रीति केवट काम खत्म कर घर लौट रही थी। तभी गांव के मंजू महाराज के खेत के पास घात लगाए हमलावर ने उसके गले के पिछले हिस्से और दाहिनी तरफ जानलेवा वार किए।

हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि प्रीति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय मृतिका का पति बबलेश राजस्थान में मजदूरी पर था। इस हत्याकांड में मृतिका का देवर शिशुपाल केवट मुख्य संदेही के रूप में उभरा है, जो घटना के बाद से ही लापता है। ग्रामीणों के मुताबिक, शिशुपाल चाहता था कि प्रीति उसकी मर्जी के मुताबिक काम करे, लेकिन प्रीति ने दूसरे किसान के खेत पर मजदूरी शुरू कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी जिद और रंजिश के चलते इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया।पुलिस का कथन: हमने मृतिका के देवर पूरन केवट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी गई है। लापता संदेही शिशुपाल की तलाश जारी है, जल्द ही सच्चाई सामने होगी।
— अरविंद सिंह चौहान, थाना प्रभारी रन्नौद

Next Post

सदन की गरिमा बनाये रखना सामूहिक जिम्मेदारी: बिरला

Thu Mar 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि सदन नियम परंपराओं से चलता है और इसकी गरिमा बनाये रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। श्री बिरला अपने खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के लोकसभा में खारिज होने के बाद गुरुवार को सदन में आये। उन्होंने कहा “मैंने […]

You May Like