राशिफल-पंचांग: 05 अगस्त 2026

पंचांग 05 अगस्त 2026:-

रा.मि. 14 संवत् 2083 श्रावण कृष्ण सप्तमीं बुधवासरे शाम 5/23, अश्विनी नक्षत्रे रात 7/13, शूल योगे दिन 4/25, विष्टि करणे सू.उ. 5/26, सू.अ. 6/34, चन्द्रचार मेष, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 05 अगस्त 2026
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वर्ष के मध्यमें लिया गया निर्णय सार्थक होगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. वर्ष के अन्त में कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. भाईयों से मतभेद बढ़ेगे. कानूनी मामलों में भागदौड़ करना पड़ेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को महिला जाति की सलाह लेना हितकर रहेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना हितकर रहेगा.

———————————————————

आज का भविष्य- बुधवार 05 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वाभाव से अच्छा सुन्दर, हष्टपुष्ट तथा सुशील तथा मिलनसार होगा. मन भावुक तथा कोमल होगा. कम बोलेगा, तथा जोभी बात बोलेगा, वह बुद्धिमानी से परिपूर्ण होगी. पिता का भक्त होगा.

———————————————————

मेष- पारिवारिक आयोजन लाभकारी हो सकते है. आकस्मिक लाभ की सूचना मिलेगी. मानसिक प्रसन्नता रहेगी. कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ- अपने कार्य को वरीयता से निपटाने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानियां सामने आयेंगी. वरिष्ठ लोगों के संपर्क से लाभ होगा. भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा.

मिथुन- वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना है. स्वजनों के सहयोग से आर्थिक कार्य पूर्ण होगा. मनोरंजन उत्साह बढ़ेगा. मेहनत अधिक करना पड़ेगी.

कर्क- नए कार्य की शुरूआत और कानूनी मामलों में सबकी सलाह से वृषभे बढ़े, सफलता मिलेगी.आकस्मिक प्रवास हो सकता है.

सिंह- धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. नये संपर्को का लाभ मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्यो में सफलता मिलगी. श्रेष्ठजनों से कामकाज बनने का योग है.

कन्या- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझ सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कार्यो में आकस्मिक गति आयेगी. मन में प्रसन्नता रहेगी.

तुला- दूसरों के मामले में दखल से बचें. अटके कार्य पूराकरने में मित्रों का सहयोग मिलेगा. संतान आदि की चिन्ता दूर होगीं सुखदकार्यो में लाभ प्राप्त होगा.

वृश्चिक- भाग्यवर्धक अवसर मिलेंगे. दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी. परिश्रम अधिक करना होगा. कुछ मानसिक चिन्ता रहेगी. आप जिन पर भरोसा कर रहे हैं, वे आपका विरोध करेंगे.

धनु- खानपान रहन सहन में अनियमितता रहेगी. उदर विकार आदि से कष्ट होगा. समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें.

मकर- आपके सरल स्वाभाव का लोग फायदा उठायेंगे. व्यापार व्यवसाय में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग रहेगा. मानसिक प्रसन्नता रहेगी.

कुम्भ- आपका कठोर व्यवहार घर में कलह का कारण बन सकता है. नई योजना लाभकारी रहेगी. आकस्मिक अतिथि वृषभमन होगा. पार्टनरशिप में सतर्कता बांछनीय.

मीन- अधूरी योजना फिर से शुरू कर सकते हैं. बुजुर्गो के मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा. मातृपक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. कार्यो मे सफलता मिलेगी. संयम से काम लें.

———————————————————

व्यापार-भविष्य:

श्रावण कृष्ण सप्तमीं को अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड़, रूई, शक्कर, कपास,जूट, पाट, बारदाना, सन, हैसियन,सोना, चांदी, के भाव में उठाल आयेगा. भाग्यांक 4110 है.

———————————————————

Next Post

स्यूटा संकट के बीच स्लोवाकिया ने शेंगेन सीमा सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोर

Wed Aug 5 , 2026
ब्रातिस्लावा, 05 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) स्लोवाकिया के गृह मंत्री मातुस सुताज एस्तोक ने कहा है कि स्पेन के स्यूटा में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यूरोपीय संघ (ईयू) को शेंगेन क्षेत्र की बाहरी सीमाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर सदस्य देशों […]

You May Like