दमोह, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के दमोह जिला अस्पताल में पेट दर्द के कारण भर्ती एक युवक द्वारा पहले स्वयं को पेट में कैंची मारकर घायल कर लिया। फिर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में प्रवेश करने का प्रयास किया। तत्पश्चात अस्पताल की बिल्डिंग से कूद गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिला अस्पताल में कल रात्रि ग्राम इमलाई के रहने वाले शुभम (25) जो कि वर्तमान में पथरिया फाटक के पास निवास करता है के पेट में दर्द होने के कारण पहले उसने स्वयं के पेट में कैंची मारकर स्वयं को घायल कर लिया। फिर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद वह अस्पताल की बिल्डिंग से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
Next Post
सफलता: अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह पकड़ा, डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा
Thu Jun 5 , 2025
भोपाल। राजधानी पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सूने मकानों की रेकी कर अन्य राज्यों से साथियों को बुलाकर संगठित चोरी करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 24 हजार […]

You May Like
-
1 year ago
जतवीर सिंह पहलवान की गोली मारकर हत्या
-
8 months ago
बदमाशों ने दो दोस्तों को चाकुओं से गोदा
