सफलता: अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह पकड़ा, डेढ़ करोड़ की चोरी का खुलासा

भोपाल। राजधानी पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सूने मकानों की रेकी कर अन्य राज्यों से साथियों को बुलाकर संगठित चोरी करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 22 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, 24 हजार रुपये नगद, दो कारें और 40 लाख रुपये मूल्य का सोना जो कि मुथूट फाइनेंस में जमा है, जब्त किया है।

पुछताछ में आरोपियों ने चोरी के जेवर गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेकर उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करना स्वीकार किया है। पुलिस को आरोपियों के खातों से 60 लाख रुपये का लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। गिरफ्तार आरोपियों में यशवंत रघुवंशी विदिशा, भूपेन्द्र साहू रायसेन और अभिलाष विश्वकर्मा छिंदवाड़ा शामिल हैं। इनसे कोलार रोड और कटारा हिल्स थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का भी खुलासा हुआ है, बाकी मामलों की पूछताछ जारी है।

Next Post

पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबका कर्तव्य 

Thu Jun 5 , 2025
कुक्षी।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए न्यायाधीश हर्ष राज दुबे ने कहा कि इस पृथ्वी पर प्रकृति का पूर्ण रूपेण दोहन मानव ने किया है, किंतु पर्यावरण का ध्यान हम लोगों ने नहीं रखा है।प्रदूषण बढ़ता जा […]

You May Like