बस के पहिए तले दब कर युवक की मौत

सिंगरौली । नेशनल हाईवे सीधी-सिंगरौली-39 बरगवां में बीती रात करीब 11 बजे सवारी बस डिवाइडर से टकरा गई, जहां बस में सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक दर्जन से अधिक मुसाफिर घायल हो गये। घायल यात्रियों में चार को ज्यादा चोटे आई हैं।

जानकारी के अनुसार यात्री बस वाहन क्रमांक एमपी 17 पी 1250 देवसर से बरगवां की ओर आ रही थी कि हिंडालको महान गेट नम्बर-1 के पास बस अनियंत्रित हो गई, इसके पीछे मुख्य कारण यही बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-39 सड़क के किनारे भारी मात्रा में रेत फैली हुई थी और बस नियंत्रण खोते हुये डिवाइडर से टकरा गई। बस में आगे बैठे सवारी राजेश पाठक उर्फ लाला पिता रोशनलाल पाठक उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सुपेला देवसर सामने का सीसा तोड़ते हुये नीचे गिर पड़े और बस टायर के चपेट में आ गये, जिसके चलते राजेश पाठक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार उदयपाल सिंह पिता भोला सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी देवरा, रामू यादव पिता संपत यादव उम्र 40 वर्ष निवासी बिरसिंहपुर, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उम्र 36 वर्ष निवासी बिलौंजी, धर्मराज सिंह पिता नर्मदा सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी सिंगरौली को ज्यादा चोटे आई हंै।

बस में मच गई थी चीख पुकार

प्रत्यक्षदर्शी बताते हंै कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त बस में चीखपुकार मच गई। बस में करीब दो दर्जन मुसाफिर सवार थे और हादसे के वक्त ऐसी चीखपुकार मची कि ढाबा के आसपास लोग भी बारिश में भिगते हुये बचावकार्य के लिए पहुंच गये। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बरगवां भी पहुंचे और बारिश का परवाह किये बगैर घायलो को उपचार के लिए अस्पताल के लिए रवाना किये। बस में सवार यात्री बताते हैं कि एक तो बारिश हो रही थी और दूसरी ओर सड़क में भारी मात्रा में रेत गिरा हुआ था। अनियंत्रित होकर बस फिसल गई और बस में आगे राजेश बैठे थे, सीसा टूटा और वे बस के आगे गिर पड़े और टायर उनके ऊपर चढ़ गया।

हिंडालको में ड्यूटी करने जा रहे थे राजेश

जानकारी के अनुसार देवसर के सुपेला निवासी राजेश पाठक उर्फ लाला पिता रोशनलाल पाठक हिंडालको महान बरगवां में ड्यूटी करने जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गये। बताया जाता है कि हिंडालको गेट नम्बर-1 से घटनास्थल की दूरी महज एक किलोमीटर है। गेट के पास उतर कर ड्यूटी जाते, लेकिन भगवान को यह सब अच्छा नही लगा। इस घटना से पूरा पाठक परिवार दुखी है और सुपेला गांव में मातम पसरा हुआ है।

इनका कहना:-

बरगवां मार्ग में बस रेता में फिसल जाने से बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 4 सवारी घायल हो गये। घायल सभी स्वस्थ्य हैें। यह घटना जायसवाल ढाबा के समीप हुआ है।

मो.समीर

थाना प्रभारी निरीक्षक, बरगवां

Next Post

डबल बेंच ने प्रोफेसर का तबादला रखा बरकरार

Thu Jul 2 , 2026
सिंगरौली । म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर की डिवीजन डबल बेंच ने शास. राजनारायण स्मृति महाविद्यालय बैढ़न के वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर डॉ. एमयू सिद्दीकी के स्थानांतरण मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए उनके तबादले को बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल एवं न्यायमूर्ति अवनिंद्र कुमार सिंह की खंडपीठ ने 30 […]

You May Like