सीहोर। जिला अस्पताल के डॉक्टर सम्मान के पात्र हैं. मातृ शिशु मृत्यु दर को डाक्टरों ने घटा दिया है. उक्त बात मजिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कही. श्रीमती राय ने कहा कि अस्पताल प्रशासन और विधायक द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार के लिए विशेष व्यवस्थाएं जिला अस्पताल में कराई गई हैं. जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित माथुर अभियान के 10 वर्ष को आज हम सेलिब्रेट कर रहे हैं. गर्भवती महिलाओं को चेकअप के बाद स्वास्थ्य से संबंधित पैकेटों का वितरण भी श्रीमती राय द्वारा किया गया है.
