सीहोर। विधायक सुदेश राय सेवा कर में तत्पर रहते हैं. बीती रात सड़क से गुजरते समय विधायक सुरेश राय को सड़क पर एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ दिखाई दिया. उन्होंने गाड़ी रुकवाई और दुर्घटना में घायल युवक को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना में घायल युवक को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निदेश डॉक्टरों को दिए. सड़क दुर्घटना में घायल युवक को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया. घायल युवक के परिजनों ने विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त किया. विधायक सुदेश राय ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि सड़क दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता अवश्य करें.
हादसे में घायल युवक को विधायक राय ने पहुंचाया अस्पताल
