इछावर। भाऊखेड़ी मनरेगा पार्क में पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया. राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने पौधारोपण किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों ही समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए. वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करते हैं.
