कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के संकल्प के साथ ग्वालियर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई

ग्वालियर: दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के संकल्प के साथ आज ग्वालियर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक मिलन गार्डन में हुई।बैठक में रैली में अधिक से अधिक कांग्रेस साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठन की मजबूती और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि वोट चोरी आज बड़ा मामला है उन्होंने कहा कि आज देश का नौजवान, किसन,जवान, छात्र,महिला शक्ति सभी परेशान है भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराध चरम पर है लेकिन भाजपा फिर भी जीत रही है क्योंकि भाजपा के पास वोट चोरी का मंत्र है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्य प्रदेश में एसएसआर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर डटे रहना है जिससे भाजपा और चुनाव आयोग धांधली ना कर सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि रैली में दिल्ली चलने के लिए आप सबको गली-गली मोहल्ले मोहल्ले पहुंचना होगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिल्ली के लिए तैयार करना होगा। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया और आभार व्यक्त पार्षद शकील मंसूरी ने किया।इस अवसर पर पार्षद माटू यादव, धर्मेंद्र वर्मा सहित मंडल अध्यक्षगण, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी गण सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले वायुसेना प्रमुख एपी सिंह को राजनाथ सिंह ने दी विदाई

Fri Oct 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह को उनका 42 साल का शानदार सेवाकाल पूरा होने पर शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। एयर चीफ मार्शल सिंह शनिवार को सेवानिवृत हो रहे हैं। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने भारतीय […]

You May Like