तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर

खिलचीपुर। नगर में बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी. हादसे में सिध्दू भिलाला (40) और नैन सिंह भील (35) गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हुआ है.हालत बिगडऩे पर सिध्दू को ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ जिला अस्पताल रेफर किया गया.
माता मंदिर के सामने हुआ हादसा
घटना जैतपुरा कला के पास माता मंदिर के सामने रात करीब 9 बजे हुई. सिध्दू अपने दोस्त नैन सिंह को उसके गांव कांगनी खेड़ा छोडऩे जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
दोनों के पैरों में फ्रैक्चर, चालक फरार
हादसे में सिध्दू के पैर में दो जगह फ्रैक्चर हुआ है. उसके सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. परिजन पैरों के ऑपरेशन के लिए उन्हें झालावाड़ ले जाने की बात कह रहे हैं. टक्कर मारने के बाद कार एमपी 10 सीएम 4530 का चालक मौके से भाग गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बैठक में भाजपा-कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने

Thu Oct 15 , 2026
सिंगरौली :नगर पालिक निगम सिंगरौली के सभागार में आज दिन गुरूवार को परिषद की साधारण बैठक सभापति देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां बैठक में भाजपा-कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के पार्षद आमने-सामने आ गये और जमकर ढाई घंटे तक हंगामा हुआ। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास […]

You May Like

Play sound