इंदौर: कांग्रेस ने शुक्रवार को आईडीए कार्यालय पर किराए में भेदभाव को लेकर जंगी प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आईडीए सीईओ का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की गई. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि 7 दिन में सवालों का जवाब दो वरना फिर से कार्यालय का घेराव किया जाएगा.शुक्रवार दोपहर इंदौर विकास प्राधिकरण पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे. आईडीए कार्यालय की सीढ़ियों पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. प्राधिकरण अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के कार्यक्रम हेतु रीजनल पार्क मैदान किराया 14 लाख रुपए वसूलने और बीजेपी की संकल्प सभा को विजय नगर ग्राउंड निःशुल्क देने पर भेदभाव का आरोप लगाया है.
वहीं पटाखा व्यापारियों से भी किराया कम लेने का आरोप लगाया. कांग्रेस प्रदर्शन में शाम 5 बजे आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने किराए और बीजेपी के कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट की. सीईओ के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कांग्रेस ज्ञापन नहीं दिया. साथ ही 7 दिन में जवाब मांगा वर्ना फिर से आईडीए कार्यालय घेराव करने की चेतावनी दी. सीईओ के जवाब से संतुष्ट नहीं होने परकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्राधिकरण कार्यालय परिसर में ही उनका पुतला जलाया.इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, कांग्रेस नेता दीपू यादव, राजू भदौरिया , पिंटू जोशी, अमन बजाज, प्रवेश यादव, मुकेशपूरी,राजा चौकसे, विनोद चौकसे, शेफु वर्मा, सीमा सोलंकी, सुदामा चौधरी, सादिक खान, रफीक खान सहित सभी ब्लॉक एवं वार्ड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
कार्यक्रमों आदेश और मैदान किराए की जानकारी देंगे – सीईओ
आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े ने कहा कि विजय नगर ग्राउंड पर सरकारी आयोजन था, जिसका हम किराया नहीं लेते है. शासन से पत्र आया था, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा शासन स्तर पर संकल्प सभा आयोजित की गई थी. आईडीए के दो मैदानों से एक 37 लाख और दूसरे को 29 लाख का डिमांड नोटिस दिया है.
