सीहोर। आर्य समाज महाराणा प्रताप कॉलोनी में साप्ताहिक वैदिक सत्संग और वैदिक यज्ञ का विशेष आयोजन किया गया. आर्य वीर दल द्वारा 30 दिवसीय चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत जिला संचालक व आर्य समाज पुरोहित संदीप आर्य महामंत्री अंकित राठौड़ एवं पुष्प लता राठौड़ द्वारा ध्वजारोहण कर की गई. शिविर में बच्चों को तराशने के लिए ट्रेनर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कार्यक्रम में आचार्य विजय राठौड, शैलेंद्र चंदेल, जितेंद्र सोनी, अरुण राठौर, अभिलेख वर्मा, विनीत शर्मा, डॉ. राजमल मनोरिया, राम प्रकाश जाटव, शेजू बाई मालवीय, अनूप आर्य, श्याम विश्वकर्मा, आदित्य आदि उपस्थित थे.
