*सीएम हेल्पलाइन की कोई शिकायत नहीं रहे नाट-अटेण्ड : कलेक्टर मैहर

समय-सीमा प्रकरणों की बैठक संपन्न
सतना :कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने सीएम हेल्पलाइन की किसी भी शिकायत के अगले स्तर पर नाट-अटेण्ड नहीं जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से देखे और संतुष्टिपूर्वक निराकरण करायें। किसी भी शिकायत के नाट-अटेण्ड रहने पर अब विभाग प्रमुख अधिकारी की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जायेगी।

बुधवार को संपन्न समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन सहित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। इस अवसर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, डॉ. आरती सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी, डीपीओ सौरभ सिंह, कार्यपालन यंत्री आरईएस अश्विनी जायसवाल, पीएचई शरद सिंह, जनपद सीईओ प्रतिपाल बागरी, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी सिंह, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, आरटीओ संजय श्रीवास्तव सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों के अधिकारियों को आयोजन संबंधी जिम्मेदारी दी गई है। वे समय पर अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। गणतंत्र दिवस के समारोह का आयोजन गरिमामय तरीके से सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करायें। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग की शिकायतें प्राप्त कर उनका समय पर निराकरण करें और निराकरण की कार्यवाही पोर्टल पर दर्ज भी करायें। मैहर जिले में जिन विभागों के कार्यालय भवन अथवा विभागीय विकास कार्यों के लिए शासकीय भूमि की आवश्यकता हो वे विधिवत रूप से भूमि का चयन कर आवेदन प्रस्तुत करें।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि जिले में पशुपालन, सहकारिता, कृषि, योजना आर्थिक सांख्यिकी, वित्त, ऊर्जा, पिछडा वर्ग, महिला बाल विकास, आपदा प्रबंधन सहित 9 विभाग ए-श्रेणी में हैं। सभी विभाग अगली ग्रेडिंग में ए-श्रेणी में आने का प्रयास करें। इसी प्रकार ए श्रेणी के विभाग निराकरण की निरंतरता जारी रखे ताकि वह ए ग्रेड में बने रहे। उन्होंने बी और सी ग्रेड में आये विभागों को प्रयास कर अगली बार ए श्रेणी में आने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन की 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों में पिछडा वर्ग की 6, महिला बाल विकास 39, गृह विभाग 319, जल संसाधन 16, सामाजिक न्याय की 53 और पंचायत एवं ग्रामीण विकास की 478 शिकायतों का निराकरण शीघ्र करने के निर्देश भी दिये गये। सीएम हेल्पलाइन में एल वन अधिकारी नागेन्द्र प्रताप तिवारी की 5 शिकायतें नाट-अटेण्ड पाये जाने पर कलेक्टर ने संबंधित का एक सप्ताह का वेतन काटने के निर्देश दिये।

Next Post

किराना व्यापारी के घर 19.50 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Thu Jan 16 , 2025
श्योपुर: जिले से बड़ी चोरी का मामला सामने आ रहा है जहाँ प्रतिष्ठित किराना व्यापारी के सूने घर से अज्ञात चोरों ने 19.50 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में घर की दराज में रखे 18 लाख रूपये नकदी सहित डेढ किलो चांदी के सिक्कों की […]

You May Like