भारत ने दृष्टिहीनों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला जीती

बेंगलुरु, 25 फरवरी (वार्ता) टीम इंडिया ने दृष्टिहीन पुरुषों की द्विपक्षीय टी20 क्रिकेट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश पर नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की।

मणिपाल यूनिवर्सिटी कैंपस में इस जोरदार जीत के साथ भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करते हुये भारत ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा किया और बांग्लादेश को 20 ओवरों में चार विकेट पर 173 रन पर रोक दिया।

सलमान 38 गेंदों में 50 रन बनाकर बांग्लादेश के लिये सर्वाधिक योगदान देने वाले बल्लेबाज बने वहीं भारत की ओर से टी. दुर्गा राव ने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे भारत के सुनील रमेश ने सिर्फ 46 गेंदों में नाबाद 96 रन बनाकर मैच को अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। नकुल बदनायक ने 31 गेंदों में 50 रन बनाये। दोनो के बीच 100 रनों की साझेदारी ने लक्ष्य को 14.4 ओवरों में पाने में महती योगदान दिया।

इस जीत के साथ, भारत ने ब्लाइंड क्रिकेट में अपना वर्चस्व कायम करते हुए दो मैच शेष रहते हुए श्रृंखला अपने नाम कर ली है।

Next Post

विष्णुदत्त ने महाशिवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Tue Feb 25 , 2025
भोपाल, 25 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के मंगल की कामना की है। श्री शर्मा ने कहा कि भगवान शिव शंकर सदा शाश्वत है। वे सदासर्वदा जीव मात्र […]

You May Like