वंदे भारत के एग्जीक्यूटिव कोच में दबंगई, यात्री को पीटा; नाक और मुंह से बहा खून

ग्वालियर। वंदे भारत ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में सीट पर बैठे यात्री की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसमें वह घायल हो गया. इस मामले में पूर्व मंत्री ने सोशल साइट एक्स पर रेलमंत्री को टैग करते हुए शिकायत की और मामले से अवगत कराया है. उन्होंने लिखा कि जब एग्जीक्यूटिव कोच में, ये हाल हैं तो आम यात्रियों का क्या होगा? श्योपुर के पूर्व विधायक व मप्र के पूर्व मंत्री राम निवास रावत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्ज़क्यूटिव क्लास (E2) में सीट नंबर 50 पर बैठे 1 व्यक्ति के साथ बाहर से आए 7-8 लोगों ने पूरे कोच के यात्रियों के सामने मारपटी की. इससे घायल व्यक्ति के नाक, मुंह, कान से खून बहने लगा. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे दबंगों का साथ पुलिस के कुछ लोग भी दे रहे हैं. वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्थिति है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा. इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करने का काम करती हैं. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए मामले पर ध्यान देने की अपील की है.

झांसी से निकलने के बाद हुई घटना

रावत ने बताया कि 7-8 दबंग लोग किसी दूसरे कोच से अचानक एग्जीक्यूटिव कोच में आए और यात्री को उसी की सीट पर ही निर्ममता से पीटना शुरू कर दिया. वह बुरी तरह घायल हो गया. उसके बाद वे चले गए. पोस्ट के बाद भी उसका हालचाल जानने और पीटने वालों को पकड़ने न पुलिस आई और न रेलवे के अफसर. यह सब रेल यात्रियों के लिए बहुत डरावना है. घटना झांसी स्टेशन से निकलने के बाद की है.

 

 

Next Post

धरबी आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान: ग्राम वनगवां में शिविर आयोजित

Fri Jun 20 , 2025
रायसेन. जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सांची जनपद पंचायत के ग्राम बनगवां में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई । शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति […]

You May Like