राशिफल-पंचांग : 09 मई 2026

पंचांग 09 मई 2026:-

रा.मि. 19 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमीं शनिवासरे दिन 9/28, श्रवण नक्षत्रे रात 7/18, शुक्ल योगे रात 10/53, वव करणे सू.उ. 5/26, सू.अ. 6/34, चन्द्रचार मकर, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शनिवार 09 मई 2026

वर्ष केप्रारंभ में कार्यो की शुरूआत होगी, भूमि भवन आदि का सुख प्राप्त मिलेगा, वर्ष के मध्य में नई योजनाओं पर विचार विमर्श होगा, अधिकारियों के सहयोग से समाज में प्रभाव बना रहेगा, वर्ष के अन्त में आर्थिक कमी केकारण योजनायें वाधित होंगी, शिक्षा में अचानक व्यवधान आयेगा, आकस्मिक यात्रा में व्यय होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि की प्राप्ति होगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की नई योजना पर विचार विमर्श होगा, कर्क और सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्यो में व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियोंकी आर्थिक उन्नति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी.

————————————————————-

आज का भविष्य-शनिवार 09 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, दुबला, पतला, किन्तु लबे कद का होगा, इनकी शिक्षा अच्छी होती है, लेखन अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेंगे, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, दायित्वों की पूर्ति होगी, माता पिता का भक्त होगा.

————————————————————-

मेष- जीवनसाथी की मदद से मुश्किल राह आसान होगी, बुजुर्गो का ध्यान रखें, सुख ऐश्वर्य आदि की प्राप्ति हो सकती है, प्रवास का योग है.

वृषभ- सामाजिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, प्रियजन की मुलाकात सुखद रहेगी, शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी, जधनु जायजाद का सुख मिलेगा.

मिथुन- आफिस के कार्यो की अधिकता रह सकती है, आवेश में फैसला गलत होगा, विरोधी पक्ष के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है.

कर्क- मित्रों के साथ समय मौजमस्ती में बीतेगा, माता पिता से सहयोग मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखद एवं आनन्ददायक रहेगा, लाभ का योग है.

सिंह- भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, प्रियजन की मदद से कार्य पूरे होंगे, लंबित कार्यो को पूरा करना ही हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार न बढ़ायें.

कन्या- मधुरवाणी से सबका दिल जीत लेंगे, प्रापर्टी का विवाद हल होगा,धार्मिक कार्यो में यश-मान सम्मान मिलेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.

तुला- तरक्की का अवसर है, जिसे आप चाहते हैं, उससे मन की बात कह दें, नौकरी में सफलता प्राप्त होगी, शुभ समाचार मिलने का योग है.

वृश्चिक- अनुभवी लोगों का साथ सुखद रहेगा, कार्यो को इच्छित सफलता प्राप्त होगी, सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, राजकीय सहयोग से शत्रु बाधा दूर होगी.

धनु- घरेलू कार्य पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, सामाजिक कार्यो में रूचि रहेगी.

मकर- बातचीत में सावधानी रखें, धैर्य से काम लें, अनावश्यक खर्च से चिन्ता होगी, किसी उत्सव आदि में शामिल होने का योग है, मनोरंजन के कार्यो में सफलता मिलेगी.

कुम्भ- जीवनसाथी की भावनाओं पर ध्यान दें, पुराना विवाद पक्ष में सुलझेगा, पारिवारिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करें.

मीन- योजना लागू करने का सही समय है, नये संपर्को से लाभ होगा, आकस्मिक धन लाभ का योग ह,ै पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी.

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण सप्तमीं को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, सूत, वस्त्र, नारियल,े सुपारी, मेवा, सोना, चांदी, लोहा, तांबा, व शेयर के भाव में मंदी होगी. भाग्यांक 2499 है.

————————————————————-

Next Post

सेवा क्षेत्र की रफ्तार और भारतीय अर्थव्यवस्था

Sat May 9 , 2026
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह राहत और भरोसे दोनों की खबर है कि देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अप्रैल में बढक़र पांच महीने के उच्च स्तर 58.8 पर पहुंच गई है. एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) का मार्च के 57.5 से बढक़र अप्रैल में 58.8 तक […]

You May Like

मनोरंजन