रतलाम। जिले के ग्राम रामपुरिया से रतलाम आ रहे एक ऑटो मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी यात्री ग्राम रामपुरिया के निवासी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक निर्धारित सीमा से अधिक सवारी लेकर आ रहा था। जैसे ही वह वाहन लेकर रामपुरिया की पुलिया के पास पहुंचा तो उसका वाहन असंतुलित हो गया और सडक़ किनारे पलट गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक के विरूद्ध भी कार्रवाई की जा रही हैं।
हादसे में यह हुए घायल
हादसे में सलीम (66)पिता मंसूरी, शमशाद बी (60) पति सलीम, वाजिद (70) पिता आजाद खान, गलीबाई (80)पिता कालू वसुनिया, कृष्णा (16)पिता प्रकाश वसुनिया, विसना (12) पति प्रकाश वसुनिया, सुनीता (30) पति बालू, कालीबाई (40) पति गोवर्धन खराड़ी, शांति बाई (45) पति प्रभु, कुंवरीबाई (45) पति सरदार वसुनिया।