नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले शिक्षक व होटल मैनेजर गिरफ्तार

रीवा:बैकुण्ठपुर पुलिस ने नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले शिक्षक व होटल मैनेजर को 24 घण्टे में गिरफ्तार किया है।इस पूरी कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा ने बताया कि दिनांक 18 मार्च को मझिगवां शासकीय स्कूल में पीटीआई टीचर सुखदेव सिंह अपने विद्यालय में पढने वाली नाबालिक छात्रा को रीवा में खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल होने की झूठी जानकारी देकर अपने साथ रीवा ले गया व वहां होटल के कमरे में ले जाकर नाबालिक छात्रा के साथ छेडछाड करने लगा।

नाबालिक छात्रा होटल के कमरे से भागकर होटल के मैनेजर को घटना बताई होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी ने पैसे के लालच में आकर कमरा दिया था और पीडिता द्वारा घटना बताने पर पीडिता को डरा धमका कर घर भेज दिया।पीडिता अपने घर आकर अपनी माँ को घटना बताई व पापा के घर आने पर दिनांक 20 मार्च को थाना जाकर रिपोर्ट की थी।पुलिस नें घटना को गंभीरता से लेते हुये आरोपी सुखदेव सिंह व होटल के मैनेजर अशोक वाधवानी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

Next Post

सीधी दौरे पर सीएम डॉ यादव: सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Sun Mar 22 , 2026
सीधी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने दौरे के दौरान सर्किट हाउस, सीधी पहुंचे, जहां उन्होंने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे।मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के […]

You May Like