इंदिरा मार्केट में सार्वजनिक रास्ता रोकने वाली 4 महिला दुकानदारों पर एक्शन, सामग्री जब्त, प्रकरण दर्ज

जबलपुर।सिविल लाइन पुलिस ने इंदिरा मार्केट में आम रोड पर दुकान लगाकर राहगीरों का रास्ता रोकने वाली चार महिला दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने पाया कि इन दुकानों की वजह से आम जनता को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

पुलिस ने चारों महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है। सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने और आम जनता के लिए बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने चारों महिला दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

Next Post

ब्रिटेन के पर्यटकों को लुभाने के लिए लंदन में एयर इंडिया का विशेष कार्यक्रम

Thu Nov 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने ब्रिटेन के पर्यटकों को लुभाने के लिए बुधवार को लंदन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्थानीय पर्यटन व्यापारिक साझेदारों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट’ के दौरान किया गया […]

You May Like