लाल किला हमले से पहले फरीदाबाद में विस्फोट का ट्रायल, NIA जांच में खुला राज, हरियाणा पुलिस की लापरवाही उजागर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) की जांच में यह बड़ी बात सामने आई है कि 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए आत्मघाती हमले से एक वर्ष पहले, आतंकियों ने फरीदाबाद के धौज क्रेशर जोन में विस्फोट का ट्रायल किया था। यह ट्रायल अलफलाह यूनिवर्सिटी से कुछ किलोमीटर दूर हुआ था। हाल ही में सीन री-क्रिएशन के दौरान, दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम आरोपियों डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन को क्रेशर जोन लेकर गई थी। दोनों आरोपियों ने निशानदेही कराते हुए मौके से क्षतिग्रस्त स्टील पाइप के टुकड़े बरामद करवाए, जिसमें अमोनियम नाइट्रेट मिलाकर विस्फोट किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 2024 में अलफलाह यूनिवर्सिटी में अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग कर विस्फोटक पाउडर तैयार किया था। विस्फोटक की तीव्रता मापने के लिए ट्रायल की योजना बनाई गई। पूछताछ में डॉ. शाहीन ने खुलासा किया कि ट्रायल के लिए कई दिन तक सुरक्षित जगह की तलाश की गई। फरीदाबाद धौज क्रेशर जोन को इसलिए चुना गया, क्योंकि वहाँ लगे 100 से अधिक क्रेशर और 300 से अधिक मशीनों के चलने से होने वाले तेज शोर में ट्रायल विस्फोट की आवाज दब जाए, और ऐसा हुआ भी। ट्रायल सफल होने के बाद तीनों आरोपी कैंपस पहुंचे और अपने आकाओं को इसकी जानकारी दी थी।

फरीदाबाद में विस्फोट का ट्रायल होने की बात सामने आने के बाद एनआईए ने हरियाणा पुलिस और इंटेलिजेंस टीम को घोर लापरवाह माना है। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा पुलिस के गृह विभाग, तत्कालीन डीजीपी और आईबी अधिकारियों से जवाब मांगा जा सकता है। गृह मंत्रालय ने इस तथ्य को गंभीर माना है कि आतंकी काफी समय पहले से हरियाणा में धमाकों की साजिश रच रहे थे और ट्रायल तक अंजाम दे दिया गया, जबकि देश का सुरक्षा तंत्र गहरी नींद में सो रहा था। इस मामले की जांच के नए तथ्यों से पीएम कार्यालय को भी अवगत कराया जा रहा है।

Next Post

सोना-चांदी आज महंगा: MCX पर ₹1102 और ₹2568 की जोरदार बढ़त, जानें नई दरें और विशेषज्ञों की निवेश सलाह

Mon Dec 15 , 2025
नई दिल्ली: पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच सोमवार, 15 दिसंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। सुबह 10:15 बजे MCX पर फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स 0.75 फीसदी बढ़कर ₹1,34,627 प्रति 10 ग्राम पर था, जिसमें ₹1,102 की बढ़त […]

You May Like