सतना: भारी गहमागहमी के बीच शनिवार को शुरू हुई अधिवक्ता संघ की मतगणना में जिला अधिवक्ता संघ की नई द्विवार्षिक कार्यकारिणी में सुनील शर्मा को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया.सचिव पद दिनेश शुक्ला ने एकतरफ जीत दर्ज की.पूर्व निर्धारित समय अनुसार निर्वाचन अधिकारी जिला लोक अभियोजक रमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में संघ के कार्यालय में सुबह दस बजे से मतगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ.प्रत्याशी व प्रतिनिधियों से खचाखच भरे हाल में पहले चरण की मतगणना समाप्त होने के पूर्व ही ज्यादातर लोग हाल छोड़ कर चले गए.हालांकि उमस भरी गर्मी के बीच पहले चरण का अन्तिम परिणाम आने में तीन घण्टे से का समय लग गया.
पहले चरण की मतगणना में ही श्री शर्मा अध्यक्ष पद पर अपने सभी प्रतिद्वंदियों से इतनी बढत बना चुके थे सभी यही मान कर चल रहे थे अब किसी का आगे निकलना सम्भव नहीं है.कुछ ऐसी ही स्थिति सचिव पद पर दिनेश शुक्ला और कोषाध्यक्ष पद पर वर्षा मिश्रा की थी.इसके विपरीत उपाध्यक्ष पर पहले चरण में अरूण सिंह 161मत पाकर केके पयासी से 16 मत आगे थे.इसी प्रकार ग्रथपाल में आशीष विश्वकर्मा आशीष शर्मा से तीन मत आगे थे.पहले चरण के बाद दूसरे की मतगणना तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास शुरू हुई इसके बाद ज्यादातर पदों की स्थिति स्पष्ट हो गई.
शाम 6बजे के आसपास जब तीसरे चरण के परिणाम सामने आए तो अध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा को 428 मत उनके निकटतम प्रतिव्दिदी 305 मत तीसरे स्थान पर राजबहादुर सिंह 194 रमेश कुमार पाठक 186 रत्नेश श्रीवास्तव 175 पुष्पराज सिंह 133, अमृतलाल शुक्ला 121, ददन सिंह परिहार 5, कुल पांच मतों को निरस्त घोषित किया. इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर कृष्णकुमार पयासी को 417, अरुण सिंह परिहार को 367, दिलीप आर्य को 287, शरद मिश्रा को 262, ओमीशंकर तिवारी 171 व धर्मेन्द्र कुमार ुमिश्रा 41 मत प्राप्त हुए. सचिव पद के चार उम्मीदवारों के बीच दिनेश कुमारशुक्ला को 670, शैलेश पांडे 420, सुनील पाण्डे 285, विपिन कुमार वर्मा को 166 मत प्राप्त हुए.
सहसचिव पद पर यशोवर्धन द््िववेदी को 383, मनोजकुमारत्रिपाठी को 365, अनिलकुमार शुक्ला को 176, मयंकदेव सिंह परिहार 363, सुनील कुमार त्रिपाठी 159, संतोष कुमार पयासी को 86 मत प्राप्त हुए. कोषाध्यक्ष के 4 उम्मीदवारों में वर्षा मिश्रा 653, अन्नपूर्णा तिवारी 446, शिखा सिंह सौलंकी 257, नीता यादव को 176 मत प्राप्त हुए. ग्रंथपाल के दो उम्मीदवारोंमें आशीष शर्मा को 872, अशीष विश्वर्मा को 666 मत मिले. कार्यकारिणी महिला आरक्षित के लिए 8 उम्मीदवारों में अनुश्री त्रिपाठी को 703, गीता त्रिपाठी 445, कीर्ति पाण्डेय 369, कल्पना चौधरी 313, अर्चना विश्वकर्मा 234, रानी जायसवाल 163,रश्मि कुशवाहा 101 एवं सुनीता मिश्रा को 324 मत प्राप्तहुए.
