जेवर हड़पे, मोबाइल फाइनेंस कराया, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

जबलपुर। एक भाई ने अपनी ही सगी बहन और जीजा के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक प्रताडऩा और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि बहन ने न सिर्फ उसके नाम पर हजारों का चूना लगाया, जेवर हड़प लिए बल्कि अब पैसे और जेवर वापस मांगने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है।

नया आनंद नगर निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद जावेद ने ं बताया कि उनकी सगी बहन रोशनी ने उनके नाम का इस्तेमाल करके 60,000 का एक महंगा मोबाइल फोन फाइनेंस करवाया था। तय यह हुआ था कि मोबाइल की मासिक किस्तें रोशनी खुद भरेगी। लेकिन मोबाइल मिलते ही रोशनी ने हाथ खींच लिए और एक भी किस्त नहीं चुकाई। इस धोखेबाजी के कारण पूरा वित्तीय बोझ और बैंक का दबाव भाई जावेद के ऊपर आ गया है।

पीडि़त जावेद के अनुसार, मामला सिर्फ मोबाइल तक सीमित नहीं है। रोशनी और उसकी एक अन्य बहन शबनम बानो ने परिवार की शादी में पहनने का बहाना बनाकर सोने-चांदी के कीमती जेवर लिए थे। शादी बीत जाने के लंबे समय बाद भी जब जेवर वापस नहीं मिले, तो भाई ने अपने हक के पैसे और गहने वापस मांगे। आरोप है कि जब जावेद ने अपने पैसे और जेवर के लिए पारिवारिक दबाव बनाया, तो रोशनी और उसके पति मोहम्मद अनीश निवासी सब्जी मंडी के पीछे, अधारताल ने अपनी नीयत बदल ली। पैसे और गहने वापस न करने पड़ें, इसके लिए इस दंपति ने जावेद और उसके दोस्तों के खिलाफ झूठी, शिकायतें दर्ज कराना शुरू कर दिया है ताकि भाई दबाव में आकर अपने पैसे भूल जाए। पीडि़त जावेद ने आवेदन में साफ लिखा है कि उन्होंने इस मानसिक प्रताडऩा और धोखाधड़ी के खिलाफ पहले थाना अधारताल में भी लिखित आवेदन दिया था, लेकिन वहां की पुलिस ने मामले में कोई ठोस जांच या कार्रवाई नहीं की। पुलिस से निराश होकर पीडि़त अब सीधे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे हैं।

Next Post

सडक़ को लेकर छात्रों ने लगाई जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार

Tue Jul 28 , 2026
रीवा, रीवा जिले में बारिश के चलते सडक़ की समस्या गंभीर समस्या बन चुकी है. यहां शहर हो या गांव, हर जगह सडक़ की समस्या खडी नजर आ रही है. दरअसल आज सडक़ की ऐसी ही समस्या लेकर स्कूली बच्चे कलेक्टर के पास पहुंचे और अपनी समस्या सुनाई. जनसुनवाई में […]

You May Like