सडक़ को लेकर छात्रों ने लगाई जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार

रीवा, रीवा जिले में बारिश के चलते सडक़ की समस्या गंभीर समस्या बन चुकी है. यहां शहर हो या गांव, हर जगह सडक़ की समस्या खडी नजर आ रही है.

दरअसल आज सडक़ की ऐसी ही समस्या लेकर स्कूली बच्चे कलेक्टर के पास पहुंचे और अपनी समस्या सुनाई. जनसुनवाई में सबसे ज्यादा मामले राजस्व के पहुंच रहे है. 463 शिकायते पहुंची जिनकी सुनवाई कलेक्टर एवं संबंधित अधिकारियों ने की, बच्चे सडक़ की समस्या लेकर पहुंचे थे. कलेक्टर ने इन बच्चों की समस्या को ना सिर्फ गंभीरता से सुना , बल्कि देर शाम तक समस्या को दूर करने का आश्वासन भी दिया. दरअसल मामला जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र देवगवां गांव का है. ग्रामीण और परिजनों के साथ कलेक्टेट कार्यालय पहुंचे स्कूली बच्चों ने कलेक्टर से मुलाकात कर सडक की गंभीर समस्या बताई है. बच्चों ने कहा कि उनके गांव की सडक में कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है जिससे उन्हें कीचड में घुसकर स्कूल जाना पडता है. स्कूली छात्रा सहित गांव के बुजुर्ग का कहना है कि सडक के ना होने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है. कलेक्टर ने स्कूली बच्चों की समस्या सुनने के बाद संबंधित अधिकारी को मौके पर ही फोन कर गांव में व्याप्त सडक की समस्या को देर शाम तक दूर करने के निर्देश दिए है.

Next Post

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पुलिस परेड ग्राउंड में मैत्री क्रिकेट मैच व रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन

Tue Jul 28 , 2026
दमोह। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के नेतृत्व में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस परेड ग्राउंड, दमोह में मैत्री क्रिकेट मैच व रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति […]

You May Like