नयी दिल्ली 04 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिटफंड घोटाला मामले में 2018 से गिरफ्तारी से बच रहे एक निजी फर्म के निदेशक को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवकुमार गंगाधरन उर्फ जी. शिवकुमार के रूप में हुई है, जो राइटमैक्स टेक्नोट्रेड इंटरनेशनल लिमिटेड के निदेशक हैं और 2018 से गिरफ्तारी से बच रहे थे और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे। सीबीआई की टीम ने उसे रविवार को ओडिशा में भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी को आज विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
संबंधित मामले में आगे की जांच जारी है।
