भिंड: माध्यमिक शिक्षा शिक्षा मण्डल म.प्र. द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा आज गुरुवार से प्रारंभ हुई। आज हिन्दी विषय की परीक्षा आयोजित हुई, सम्पूर्ण जिले में 52 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।हाईस्कूल वार्षिक परीक्षा वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं में नियमित 19245 एवं स्वाध्यायी 689 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।
परीक्षा में सभी छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8 बजे तक पहुँचना अनिवार्य किया गया है।पालक अपने बच्चों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर लेकर पहुंचे। परीक्षा में मोबाइल, घडियाँ, इलेक्ट्रोनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित किए गए हैं।
