
निवास। निवास से मंडला मार्ग पर स्थित पिपरिया घाट पर एक मिनी ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना निवास पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार निवास मंडला मार्ग में पिपरिया घाट में सोमवार को एक मिनी ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। मिनी ट्रक का चालक अन्नी तारम ने बताया कि वे जबलपुर से ग्राम रिपटा धान का छिलका लेने जा रहे थे। पिपरिया घाट की चढ़ाई के दौरान अचानक गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे वाहन पलट गया।
इस हादसे में घायल हुए लोगों में चालक अन्नी तारम (40), त्रिलोक (40), श्याम लाल (35), शंकर लाल (50), सोन राम (42) और रवींद्र मार्को (27) वर्ष है। ये सभी ग्राम भोड़ी के रहने वाले हैं। सभी घायलों को निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
