बंदर का हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

नीमच। जावद में रामपुरा दरवाजा क्षेत्र में शनिवार रात एक बंदर कुत्ते के हमले से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़ा। समाजसेवी नारायण सोमानी ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर चंपालाल गायरी को सूचना दी। पशु चिकित्सालय में इलाज के दौरान नस कटने के कारण रविवार को बंदर की मौत हो गई। स्थानीय युवाओं ने रामपुरा दरवाजा स्थित मुक्तिधाम पर गायत्री मंत्रों के साथ बंदर का अंतिम संस्कार किया। नारायण सोमानी, राहुल सिसोदिया और संदीप बाफना सहित अन्य युवाओं ने पूरे हिंदू विधि-विधान से अंत्येष्टि की।

समाजसेवी नारायण सोमानी ने बताया किअरावली पर्वत पर स्थित सुखानंद धाम में सैकड़ों बंदर रहते हैं। जावद नगर के पास होने के कारण बंदरों का आना-जाना लगा रहता है। सोमानी 15 साल से ऐसी घटनाओं में अपने खर्च पर घी और लकड़ी जैसी सामग्री उपलब्ध कराते हैं।

Next Post

भू-माफिया के विरूद्व होगी सख्त कार्रवाई-गौर

Mon Apr 28 , 2025
भोपाल, 28 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने सर्वोदय और जन-सहयोग समिति के वास्तविक सदस्यों को आश्वस्त किया कि उन्हें भू-माफियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं है। उनके हितों की पूरी-पूरी सुरक्षा की जायेगी। श्रीमती गौर ने सहकारिता, नगर निगम और टी.एण्ड.सी.पी. […]

You May Like