
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर में चोरों ने एक सूने घर में धावा बोलते हुए लाखों का माल पार कर दिया।
त्रिमूर्ति नगर निवासी मधुबाला श्रीवास्तव ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं जो पुणे इंदौर और खरगोन में नौकरी करते हैं। 15 अगस्त को उनकी मां की तबीयत खराब होने पर घर में ताला डालकर दुर्ग चली गई थी। आज सुबह वापस लौटी तो चोरी का पता लगा।
