अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

काबुल, 13 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय में गुरुवार सुबह आत्मघाती हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद कमाल अफगान के हवाले से बताया कि विस्फोट तब हुआ, जब एक हमलावर ने मंत्रालय में घुसने का प्रयास किया लेकिन प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया और उसे मार गिराया। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Next Post

हूती समूह के साथ संघर्ष में पांच यमनी सैनिकों की मौत

Thu Feb 13 , 2025
सना,13 फरवरी (वार्ता) मध्य यमन के मारिब प्रांत में बुधवार को हूती समूह के साथ संघर्ष में कम से कम पांच यमनी सैनिकों की मौत हो गयी। एक सैन्य सूत्र ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि मारिब के राघवन जिले में एक अग्रिम पंक्ति पर दोनों […]

You May Like