हूती समूह के साथ संघर्ष में पांच यमनी सैनिकों की मौत

सना,13 फरवरी (वार्ता) मध्य यमन के मारिब प्रांत में बुधवार को हूती समूह के साथ संघर्ष में कम से कम पांच यमनी सैनिकों की मौत हो गयी।

एक सैन्य सूत्र ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि मारिब के राघवन जिले में एक अग्रिम पंक्ति पर दोनों पक्षों ने तोपखाने और ड्रोन तैनात किये थे।

हूती समूह ने अभी संघर्ष पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

तेल और गैस क्षेत्र वाले मध्य मारिब में वर्तमान में सरकारी सैनिकों का नियंत्रण है, जबकि हूती समूह का उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर कई जिलों पर कब्जा है। वर्ष 2022 में युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के बाद से छिटपुट झड़पें जारी हैं। इस महीने हालांकि मारिब में तनाव बढ़ गया है, जिसमें दोनों पक्षों ने युद्ध के मोर्चे पर सेनाएं जुटाई हैं।

यमन वर्ष 2014 के अंत से गृहयुद्ध में घिरा हुआ है, जब हूती समूह ने कई उत्तरी प्रांतों पर कब्ज़ा कर लिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को राजधानी सना से भागने पर मजबूर होना पड़ा था।

Next Post

ओम बिरला ने सरोजिनी नायडू की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Thu Feb 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 फरवरी (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती पर गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। श्री बिरला ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में ‘भारत कोकिला’ को पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्य, पूर्व […]

You May Like

Play sound