
पानसेमल थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 2 अलग अलग स्थानों पर नकुचे टूटने की वारदात हुई है।सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है।प्राप्त जानकारी अनुसार मातृ पितृ का कालोनी में कैलाश नामदेव जगदाले के निवास पर अज्ञात बदमाशों ने मेन गेट पर लगे ताले को तोड़कर दरवाजे का नकुचा काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।बदमाशों ने कीमती जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया है।वही दूसरी चोरी की वारदात मिट्ठू सेठ कालोनी में हुई जहां संदीप कड़ोले के घर से दरवाजे का नकुचा काटा है।सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी पानसेमल विजय रावत प्रधान आरक्षक भीमसिंह रावत डॉग स्क्वायड,फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं पुलिस टिम के साथ पहुंचे थे ।जिसके बाद FRV वाहन भी पहुंचा।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विवेचना शुरू की हे। ।चोरी की वारदात में कैलाश नामदेव जगदाले के घर से नगदी राशि एवं सोने के जेवर तथा संदीप कड़ोले के दरवाजे का नकुचा काटा गया है। वहां से लैपटॉप चोरी होने की बात सामने आई है जिसकी जांच जारी है ।एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें करीब 3 से 4 संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं।फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है।गौरतलब हे कि बढ़ती चोरी की वारदातो से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल के कुछ दूरी पर ही नायब तहसीलदार एवं नगर परिषद अध्यक्ष का भी निवास है रहवासियों ने गश्त एवं सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।