जबलपुर: लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में एक शातिर जालसाज ने एक व्यक्ति को अपने झांसे में लिया और 1,33,000 की मोटी रकम ऐंठ ली। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार लॉर्डगंज निवासी वीरेन्द्र विश्वकर्मा पिता संतराम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वे एक सुनियोजित ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।
ठग ने वीरेन्द्र से संपर्क कर अपनी असली पहचान छिपाई और किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण कर उन्हें भरोसे में लिया। जालसाज की बातों में आकर पीडि़त ने कुल 1 लाख 33 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने तुरंत लॉर्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ।
