चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने किया शव रखकर चक्का जाम 

जबलपुर। बरगी से लगे घुंसौर में कार हटाने को लेकर उपजे विवाद पर बदमाशों ने गोवर्धन की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने रविवार दोपहर लखनादौन- मंडला मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के अनुसार गोवर्धन यादव देर रात बरोदा गांव के पास तिगड्ढे से गुजर रहा था तो उसने देखा कि कुछ लोग अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर शराब पी रहे थे। जब गोवर्धन ने उन्हें कार हटाने के लिए कहा, तो वे गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गोवर्धन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से घायल गोवर्धन को तुरंत लखनादौन के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टर ने उसे बचा नहीं पाए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज दोपहर करीब 12.30 बजे हरई ग्राम के पास ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक कातिल पकड़े नहीं जाते, वे वहां से नहीं हटेंगे। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिन्होने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दी कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएगे, उनकी पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश में टीमें भेजी गई हैं। पुलिस के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

Next Post

मुंबई की मंडी में अल्फांसो की आवक बढ़ने से कीमतों में भारी गिरावट

Sun Apr 26 , 2026
मुंबई ,26 अप्रैल (वार्ता) मुंबई कृषि मंडी में हापुस आम (अल्फांसो) की आवक में जोरदार उछाल आने से इसकी कीमतों में गिरावट आई है, जिससे खरीदारों को बड़ी राहत मिली है। बाजार से प्राप्त विवरण के अनुसार, हापुस की दैनिक आवक बढ़कर लगभग 70,000 बॉक्स तक पहुंच गई है। मंडी […]

You May Like