सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत छोटा जैन मंदिर के सामने हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक ने इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय आशीष ठाकुर निवासी गजरथनगर, गढ़ा को बीते 23 मई की सुबह करीब 8:30 बजे छोटा जैन मंदिर के सामने एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दुर्घटना के तुरंत बाद आशीष ठाकुर को गंभीर हालत में इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने पर गढ़ा पुलिस ने मर्ग कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पुलिस वाहन की टक्कर से युवक की मौत, केवट-मांझी समाज ने निष्पक्ष जांच के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

Wed May 27 , 2026
गुना: नेशनल हाईवे-46 पर स्थित भरसूला चौराहा के पास पुलिस वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत के मामले में केवट-मांझी समाज समिति तहसील राघौगढ़ ने आक्रोश व्यक्त किया है। बुधवार को समाज के पदाधिकारियों ने एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के […]

You May Like