जमीन विवाद में बहा खून एकजुट होकर टूटा आरोपी पक्ष, मारपीट कर दी हत्या की धमकी

इंदौर: चन्द्रावतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीबीखेड़ी में देर रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत से जुड़े पुराने झगड़े को लेकर एक पक्ष ने एकमत होकर फरियादी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तलवार, बक्के और डंडों का खुलेआम इस्तेमाल होने से इलाके में दहशत फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीखेड़ी में रहने वाले 40 वर्षीय फरियादी जगदीश बैरागी ने पुलिस को बताया कि कनीराम के खेत के पास माताजी के ओटले पर भगवत, देवेंद्र, लक्की, भीम और सोम ने उसे घेर लिया।

पहले अश्लील गालियां दीं, फिर विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से तलवार व बक्कों से हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों से भी बेरहमी से मारपीट की और मौके पर ही हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, वहीं गांव में तनाव को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Next Post

क्लीनिक में बिना डिग्री ग्लूकोज चढ़ाने का सनसनीखेज खुलासा, फर्जी इलाज बना महिला की मौत की वजह!

Mon Feb 16 , 2026
इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लीनिक में इलाज के नाम पर घोर लापरवाही और अवैध चिकित्सा गतिविधियों का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने क्लीनिक संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like