मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया महाराजपुरा एयरपोर्ट पर वृक्षारोपण

ग्वालियर। आज रविवार शाम ग्वालियर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महाराजपुरा एयरपोर्ट पर वृक्षारोपण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेताओं के साथ लहार विधानसभा में कार्यक्रम में शामिल होने हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। ग्वालियर एयरपोर्ट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद भारत सिंह कुशवाहा एवं ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान भी शामिल हुईं।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने लहार विधायक अम्बरीश के पैतृक गांव पहुंचकर जताई संवेदना

Sun Jul 12 , 2026
भिंड। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार की शाम भिंड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के पैतृक गांव सीकरी जागीर पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय अरुणा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे लाड़ली बहना कार्यक्रम में शामिल होने कार्यक्रम […]

You May Like

Play sound