बजट भाषण के बाद शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 2000 अंक टूटा, निफ्टी 700 अंक लुढ़का

मुंबई। केंद्रीय वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बजट घोषणाओं के तुरंत बाद निवेशकों में बेचैनी बढ़ी और बाजार में भारी बिकवाली शुरू हो गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 2000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी लगभग 700 अंक टूटकर कारोबार करता नजर आया।

गिरावट के चलते निफ्टी 24,800 के नीचे और सेंसेक्स 80,500 के स्तर से नीचे फिसल गया। कैपिटल सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला, जहां कई प्रमुख शेयरों में हाहाकार की स्थिति बनी रही। बीएसई और ग्रो जैसे शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई। वहीं मेटल और माइनिंग सेक्टर भी दबाव में रहा, जिसमें वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में भारी टूट देखी गई।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट के बाद इस तरह की तीखी प्रतिक्रिया अस्थायी भी हो सकती है, लेकिन फिलहाल निवेशकों ने सतर्क रुख अपना लिया है। आने वाले सत्रों में नीतिगत स्पष्टता और वैश्विक संकेतों के आधार पर बाजार की दिशा तय होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Next Post

नशा मुक्ति अभियान में चार लोगों पर जुर्माना

Sun Feb 1 , 2026
ग्वालियर: जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में चार लोगों पर जुर्माना किया गया है। अभियान में महिलाओं का भी सहयोग मिल रहा है। भितरवार अनुविभाग की ग्राम पंचायत ररूआ में युवाओं ने नशा मुक्ति अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य पूरी पंचायत को शराब मुक्त […]

You May Like