दो दिवसीय कैलीग्राफी प्रदर्शनी का समापन

ग्वालियर: तानसेन कला विथिका में आयोजित सुलेख प्रदर्शनी कल्पवृक्ष में उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने प्रदर्शनी को बारीकी से समझा, इसमें भगवत गीता से प्रेरित 25 चित्र प्रदर्शित किए गए थे। प्रदर्शनी से दर्शकों को आध्यात्मिक दर्शन और कलात्मक अभिव्यक्ति के अनूठे मिश्रण का अनुभव करने का अवसर मिला।

यह पेंटिंग भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार विभाग के सहायक महानिदेशक संदीप राजोरिया की विशिष्ट कृतियां है। यह संग्रह जो पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो चुका है।

इन कलाकृतियों में सलूटेड नमक पेंटिंग ने इस श्रृंखला की सबसे मूल्यवान कृति के रूप में विशेष ध्यान आकर्षित किया है। प्रदर्शनी अवलोकन पश्चात पेंटिंग कलाकर संदीप राजौरिया को पेंटिंग करने पर शुभकामनाए दी। राजोरिया ने बताया कि एक कलाप्रेमी ने एक पेंटिंग को एक लाख पच्चीस हजार में खरीदा है, पेंटिंग का भुगतान चैरीटेवल ट्रस्ट के कोष में जमा किया जाएगा।

Next Post

जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर किरण शर्मा रिटायर हुईं

Mon Oct 6 , 2025
ग्वालियर: जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक वार्ड की इंचार्ज श्रीमती किरण शर्मा अपनी अर्धवार्षिकी पूर्ण करते हुए रिटायर हुई। उनके रिटायरमेंट के अवसर पर जिला अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने उनके लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया एवं उनके सफल सेवा वर्ष के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें आने वाले […]

You May Like

मनोरंजन