अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सतना:सतना-लगरगवां मार्ग पर बंधवा टोला के निकट हुए सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के कारण होना बताया गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना-लगरगवां मार्ग पर स्थित बंधवा टोला निवासी 22 वर्षीय युवक रविराज रजक पिता राजेंद्र रविवार की दोपहर बाद अपने घर से निकला. रविराज अपनी दादी के घर में मौजूद साइकिल को लेने के लिए पैदल ही जा रहा था.

बताया गया कि दोपहर बाद लगभग पौने 4 बजे जैसे ही वह कुछ दूर आगे जाकर सडक़ पार करने लगा वैसे ही उचेहरा से सतना की ओर जा रही एक चार पहिया तेज रफ्तार वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी. तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगते ही रविवराज ने मौके पर दम तोड़ दिया. घटना होती देख आस पास मौजूद लोग भाग कर वहां पहुंचे लेकिन टक्कर मारने वाला वाहन तब तक वहां से निकल चुका था. घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आस पास के लोगों से मिली जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

अभिनव कला परिषद का 63वाँ कला पर्व संपन्न, रचनाकारों का सम्मान

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल। अभिनव कला परिषद संस्था द्वारा आयोजित 63वाँ कला पर्व उत्सव गणतंत्र 2026 का भव्य आयोजन दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, भोपाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन ऋषि शृंगारी तथा आयोजन अतुल तांतेड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने […]

You May Like