अभिनव कला परिषद का 63वाँ कला पर्व संपन्न, रचनाकारों का सम्मान

भोपाल। अभिनव कला परिषद संस्था द्वारा आयोजित 63वाँ कला पर्व उत्सव गणतंत्र 2026 का भव्य आयोजन दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, भोपाल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन ऋषि शृंगारी तथा आयोजन अतुल तांतेड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अभिलाषा श्रीवास्तव, डॉ. विनीता चौबे, डॉ. मीनू पांडेय नयन, शिफाली पांडेय, अनुलता राजनायर, सुशील कुमार पांडेय, मनीष श्रीवास्तव एवं चित्रांश बाघमारे शामिल रहे। सुविख्यात शहनाई वादक भास्कर नाथ को अभिनव संगीत रत्न सम्मान प्रदान किया गया। उनकी और रामेंद्र सिंह सोलंकी की संगीतमय प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव वर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता ऋषि कुमार मिश्र ने की। कला प्रेमियों ने आयोजन की सराहना की।

 

Next Post

गणतंत्र दिवस पर कितनी सतर्क है पुलिस..

Mon Jan 26 , 2026
सतना : पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर व्यापक जांच अभियान चलाया जाता है, जिससे किसी भी तरह की असजह स्थिति से समय रहते निबटा जा सके. लेकिन कोतवाली और यातायात थाने की पुलिस गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी सजग है इसकी तस्दीक […]

You May Like