टॉम मूडी लखनऊ सुपर जांयट्स के डायरेक्टर नियुक्त

लखनऊ, 4 नवम्बर (वार्ता) आरपीएसजी ग्रुप ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी को ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है।
इस नई भूमिका में टॉम मूडी, आरपीएसजी ग्रुप की सभी क्रिकेट फ्रेंचाइज़ियों के संचालन, रणनीति और दीर्घकालिक क्रिकेट विकास कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। टॉम मूडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत का लोकप्रिय चेहरा रहा है।
आरपीएसजी ग्रुप की प्रमुख क्रिकेट फ्रेंचाइज़ियों में लखनऊ सुपर जायंट्स (आईपीएल), डरबन सुपर जायंट्स (एसए20) और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (द हंड्रेड) शामिल हैं। आगामी आईपीएल सत्र में टॉम मूडी, लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच एवं अपने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई साथी जस्टिन लैंगर और हाल ही में रणनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त हुए केन विलियमसन के साथ मिलकर टीम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।
मूडी ने अपनी नियुक्ति पर कहा “आरपीएसजी ग्रुप के लिए ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका स्वीकार करना मेरे लिए एक विशेष सम्मान है। ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका से सकारात्मक बातचीत से यह स्पष्ट हुआ कि यह एक रोमांचक अवसर है और मैं उनके साथ कार्य करने के अवसर का स्वागत करता हूँ। मैं ग्रुप की सभी फ्रेंचाइज़ियों के लिए एक एकीकृत क्रिकेट फिलॉसफी विकसित करने और टीमों के प्रदर्शन, खिलाड़ी विकास व रणनीतिक योजना में उत्कृष्टता लाने तथा मैदान के अंदर और बाहर निरंतर सफलता सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हूँ। मैं सभी खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर हमारे साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्साहित हूँ।”

Next Post

कामचटका के पूर्वी तट पर 6.0 तीव्रता का भूकंप

Tue Nov 4 , 2025
बीजिंग, 04 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) रूस के सुदूर पूर्व में स्थित प्रायद्वीप कामचटका के पूर्वी तट पर मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 0345 बजे पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह जानकारी जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने दी। भूकंप का केन्द्र, 10.0 किमी की गहराई पर, शुरुआत में 52.33 डिग्री […]

You May Like